बागेश्वर, मई 28 -- बागेश्वर, संवाददाता। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में जिले भर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 28 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इनमें से चार वाहन चालकों के चालान न्यायालय भेजे गए हैं।पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट तथा सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आपरेशन प्रहार के तहत यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...