बागेश्वर, मार्च 16 -- अवैध शराब की बिक्री तथा तस्करी के विरुद्ध पुलिस ने अभियान चलाया है। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी स्कूटी सीज कर दी है। कोतवाली पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान पवन सिंह निवासी ग्राम लीली को स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब ले जाते हुए पकड़ा। पुलिस ने उसके पास से 24 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। आरोपी के विरुद्ध कदमा दर्ज कर लिया है तथा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.