बागेश्वर, अप्रैल 1 -- शिक्षा विभाग ने नए शैक्षिक सत्र के लिए जनपद में निशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण शुरू कर दिया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने सीईओ सभागार में छात्र-छात्राओं को पुस्तकें वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके साथ ही जिले के विभिन्न विद्यालयों में प्रवेशोत्सव भी मनाया गया। सीईओ ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि सभी विद्यार्थियों को सत्र के प्रारंभ में ही पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए कि वितरण कार्य पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पुस्तक वितरण तेजी से जारी है। कपकोट और गरुड़ ब्लॉक के विद्यालयों में भी पुस्तकों का वितरण किया जा चुका है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.