बागेश्वर, दिसम्बर 18 -- बागेश्वर, संवाददाता। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जनपद बागेश्वर में दो न्याय पंचायतों पर बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। बागेश्वर विकास खंड के न्याय पंचायत सैंज के इंटर कॉलेज में उप जिलाधिकारी प्रियंका रानी की अध्यक्षता में तथा विकास खंड कपकोट के न्याय पंचायत उत्तरौड़ा के हाईस्कूल प्रांगड़ में उपजिलाधिकारी अनिल सिंह चन्याल की अध्यक्षता में लगाया गया। शिविर का उद्देश्य राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक सीधे पहुंचाना एवं उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा। शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा प्राप्त शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान 1000 से अधिक लोगों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभान्वित...