बागेश्वर में योग के आसनों का किया अभ्यास
बागेश्वर, मई 28 -- बागेश्वर, संवाददाता। आयुष विभाग एवं भारतीय रेड क्रॉस समिति ने रेड क्रॉस भवन में हुआ सामूहिक योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाकर इसे जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करना है। कार्यक्रम में योगगुरु केवलानंद जोशी द्वारा योग के सामान्य प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया। योग सत्र में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, भुजंगासन, शलभासन, पवनमुक्तासन, शवासन सहित विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया। साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी एवं ध्यान क्रियाएं कराईं। योग प्रशिक्षक द्वारा बताया गया कि नियमित योगाभ्यास शरीर को रोगमुक्त रखने के साथ-साथ मानसिक तनाव को कम करने एवं जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का प्रभावी माध्यम है। यह भी पढ़ें- योग से बनाए काया निरोग अंतरष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के जन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.