बागेश्वर, सितम्बर 10 -- उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूएसआरएलएम) के तहत बागेश्वर में महिला सशक्तिकरण और पलायन रोकथाम की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने मंगलवार को ए-फोर शीट बनाने वाली मशीन का शुभारंभ किया। सीडीओ ने कहा कि इस पहल से महिलाओं को सीधा रोजगार मिलेगा और विभागीय कार्यालयों को उच्च गुणवत्ता वाला कागज स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकारी दफ्तरों में प्रयुक्त कागज की खरीद प्राथमिकता से समूहों से ही की जाएगी। परियोजना निदेशक शिल्पी पंत ने बताया कि यूनिट के दीर्घकालिक संचालन के लिए विपणन समिति बनाई जा रही है। खंड विकास अधिकारी आलोक भण्डारी ने इसे पलायन रोकथाम में अहम बताया। इस अवसर पर 'सखी संगम क्लस्टर का भी उद्घाटन किया। महिलाओं ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन का आभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.