बागेश्वर, मार्च 21 -- जिले में ईद-उल-फितर का पर्व शनिवार को जोश, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक त्योहार मनाया। नगर के नदीगांव स्थित ईदगाह में सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पूरे जिले में आपसी सौहार्द्र और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। रमजान का पवित्र महीना समाप्त होने के साथ ही घरों में दावतों का दौर शुरू हो गया और लोगों ने अपने रिश्तेदारों व मित्रों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर मुख्य इमाम मुफ़्ती बिलाल और कारी मोहम्मद तालिब ने नमाज अदा कराई। कार्यक्र...