बागेश्वर, मार्च 7 -- बागेश्वर, संवादाता। कांडा तहसील के भ्रदकाली मंदिर में चैत्र नवरात्र पर वार्षिक मेले का आयोजन होता है। इस बार भी कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है। मंदिर कमेटी के सदस्य शनिवार को जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे से मिले। उन्हें कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। साथ ही प्रशासन से सहयोग की अपील भी की। समिति ने कहा कि इस बार कार्यक्रम को भव्य व दिव्य बनाया जाएगा।समिति अध्यक्ष केवालानंद पांडेय समिति के लोगों के साथ डीएम से मिले। उन्हें निमंत्रण पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि भद्रकाली मंदिर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र पर अखंड जागरण'और अष्टमी को परंपरागत 'वार्षिक मेले' का आयोजन किया जाएगा। मां के दरबार के पुजारी, आचार्य तथा क्षेत्रीय सहयोग से कार्यक्रम होगा। 25 को जागरणहोगा, जिसमें संपूर्ण क्षेत्र की सुख-समृद्धि की क...