बागेश्वर में बारिश से गर्मी से मिली राहत, किसान परेशान
बागेश्वर, मई 15 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। बागेश्वर नगर क्षेत्र में शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक करवट बदली। तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। वहीं जंगल की आग भी शांत हो गई है। गरुड़ क्षेत्र में इन दिनों गेहूं कटाई चल रही है। बारिश ने किसानों का काम प्रभावित कर दिया है। इससे किसान परेशान हैं। उनका कहना है कि इस बार गेहूं की फसल अच्छी हुई थी, लेकिन पकी फसल पर बारिश ने ऐसा कहर बरपाया कि फसल काटनी मुश्किल हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.