बागेश्वर, मार्च 31 -- पुलिस आपके द्वार अभियान के तहत ग्राम व्हील कुलवान में रात्रि चौपाल का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी अजय साह ने किया। चौपाल के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया। ग्रामीणों को उनके गांवों के राजस्व पुलिस क्षेत्र से नियमित पुलिस क्षेत्र में शामिल होने की जानकारी दी। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में बताते हुए किसी भी समस्या या शिकायत को निसंकोच पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ थानाध्यक्ष कैलाश सिंह नेगी ने साइबर ठगी, फर्जी काल तथा आनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए। साथ ही किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने के लिए कहा गया। नशे के दुष्प्रभावों तथा उससे परिवार पर...