बागेश्वर, मई 8 -- देंवेंद्र पांडे, बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली बागेश्वर पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्रांतर्गत जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं से संवाद कर उन्हें विभिन्न सामाजिक और सुरक्षा संबंधी विषयों पर जागरूक किया। पुलिस ने डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति लोगों को आगाह करते हुए अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्हें नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.