बागेश्वर, मई 11 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर, संवाददाता। जिले में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार अपराह्न करीब एक बजे के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से जहां जंगलों में लगी आग पर काफी हद तक काबू पाया गया, वहीं किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गेहूं की कटाई और मढ़ाई का कार्य लगातार प्रभावित हो रहा है। शादी-विवाह वाले परिवारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जिले में दोपहर बाद शुरू हुई बारिश का असर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक देखने को मिला। गरुड़ क्षेत्र में इन दिनों गेहूं कटाई का कार्य चरम पर है, लेकिन बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गांव-गांव में छोटे थ्रेसर लगाए गए हैं, मगर उनकी लागत छोटे किसानों पर भारी पड़ रही है। किसानों को एक घंटे की गेहूं मढ़ाई के लिए ...