बागेश्वर, जुलाई 29 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। संभागीय परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) अल्मोड़ा के सदस्य संजय साह जगाती ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर बागेश्वर और रानीखेत क्षेत्र की परिवहन समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। उन्होंने यह पत्र देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सौंपा। जगाती ने कहा कि बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और रानीखेत एसटीए अल्मोड़ा के अंतर्गत आते हैं। इसके कारण बागेश्वर और रानीखेत के वाहन स्वामियों को परमिट और फिटनेस संबंधी कार्यों के लिए अल्मोड़ा जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत उठानी पड़ती है। उन्होंने बागेश्वर में एआरटीओ कार्यालय सहित अन्य परिवहन सुविधाएं शुरू करने, बागेश्वर-हरिद्वार रोडवेज बस सेवा तथा दिल्ली के लिए सायंकालीन बस सेवा संचालित करने की मांग की। साथ ही बागेश्वर रोडवेज...