गिरडीह, जनवरी 24 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। हरिला पंचायत के गोबरीडीह बागेश्वर धाम शिव मंदिर में शुक्रवार को शिव तिलकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। जमुआ के पोबी से पधारे पंडित शिवनंदन पाण्डेय द्वारा विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण गणपत्यादि पंचलोकपाल पूजन के साथ शिव तिलकोत्सव कराया गया। इस मौके पर मुख्य यजमान गंगाधर राणा, तिलकधारी यादव, बालेश्वर यादव, सपत्नीक द्वारा भोलेनाथ के तिलकोत्सव की रस्म को पूरा किया गया। वहीं महिला श्रद्धालु द्वारा भोलेनाथ के तिलकोत्सव से जुड़े मधुर संगीत से शिवालय गूंज रहा था। शिव तिलकोत्सव समारोह के मौके पर हर हर महादेव के उद्घोष से वहां का माहौल भक्तिमय बना हुआ था। इधर प्रखंड क्षेत्र के बेंगाबाद के नर्मदेश्वर धाम, फुरसोडीह के जगन्नाथ धाम, मानजोरी के बाबा वंशा महादेव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.