बागेश्वर, मई 28 -- बागेश्वर, संवाददाता। कपकोट पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत तिरवाण निवासी एक गर्भवती आंगनबाड़ी सहायिका की उपचार के दौरान मौत हो गई। पेट दर्द होने की शिकायत पर परिजन उसे बुधवार को सीएचसी कपकोट लेकर आए। जहां महिला चिकित्सक नहीं होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। गुरुवार सुबह चार बजे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद दस घंटे तक पंचायतनामा और पोस्टमार्टम नहीं होने पर परिजनों गुस्सा भड़क गया। नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने अस्तपाल के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। बाद में कोतवाल और सीएमएम मौके पर पहुंचे। उनके समझाने पर वे शांत हुए। जानकारी के अनुसार कपकोट के तिरवाण निवासी 27 वर्षीया आंगनबाड़ी सहायिका तनुजा देवी पत्नी मोहन चंद्र तीन माह की गर्...