बागेश्वर, अगस्त 31 -- देवेंद पांडे, बागेश्वर, संवाददाता। जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सरयू और गोमती नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जबकि मलबा और बोल्डर आने से जिले की 11 सड़कें बंद हो गई हैं। कई मकानों को भी आंशिक क्षति पहुंचने की सूचना है। सड़कों के बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के बीच बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग संख्या 109-के पर रवाईखाल के पास मलबा आने से यातायात करीब दो घंटे बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर संबंधित विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश से हाहाकार: नदियां उफान पर और बाढ़ का खतरा, आज यहां अलर्ट लगातार बारिश और मौसम ...