बागेश्वर, मार्च 24 -- सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तत्वावधान में स्व. चंद्र सिंह शाही राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कपकोट में आयोजित अंतर्महाविद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता (छात्रा) वर्ग का का समापन हो गया है। बीडी पांडेय कैंपस बागेश्वर ने पिथौरागढ़ का हराकर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। प्रतियोगिता में कुल पांच टीमें शामिल थीं। विजेता टीम को पुरस्कार क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने दिया। कैंपस परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक गड़िया ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें बेहतर मंच की जरूरत है। जो उत्तराखंड सरकार लगातार दे रही है। जिले से हर खेल में खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रहे हैं। इसके बाद बीडी पांडेय बागेश्वर कैंपस व लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ के बीच खेला गया। बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए बागेश्वर व...