बागेश्वर, मार्च 6 -- पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण कर पुलिस बल की दक्षता, शारीरिक फिटनेस तथा अनुशासन का जायजा लिया। परेड के दौरान एसपी ने जवानों का उत्साहवर्धन करने के लिए स्वयं उनके साथ दौड़ लगाई। इसके बाद जवानों को ड्रिल और स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास कराया। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और दंगों जैसी स्थिति से निपटने के लिए बलुवा ड्रिल का बारीकी से अभ्यास कराया। उन्होंने मैदान में मौजूद रहकर लाठी पार्टी को दंगाइयों को नियंत्रित करने के प्रभावी तरीकों का प्रशिक्षण दिया। साथ ही जवानों के प्रदर्शन का सूक्ष्मता से अवलोकन कर आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए। इस दौरान एसपी ने जवानों को आपातकालीन परिस्थितियों में बिना घबराए त्वरित कार्रवाई तथा टीम वर्क के महत्व के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.