मुंगेर, मार्च 24 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के अग्रहण पंचायत के बागेश्वरी गांव स्थित बसंती दुर्गा मंदिर में बसंती दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित आठ दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और पूरा परिसर भक्ति रसधारा में पुलकित नजर आ रहा है। हरिद्वार आश्रम के प्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य रजनीश आनंद जी महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है। कथा के क्रम में उन्होंने शिव विवाह प्रसंग का विस्तार से वर्णन करते हुए भक्ति, प्रेम और समर्पण का संदेश दिया। जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। संगीतमय प्रस्तुति ने कथा को और भी आकर्षक बना दिया।कथा में सहयोगी रविंद्र जी के साथ ऑर्गन पर रंजीत कुमार, ढोलक पर अयोध्या कुमार तथा पैड पर योगेंद्र कुशल...