चित्रकूट, मार्च 31 -- चित्रकूट, संवाददाता। पहाड़ी थाना क्षेत्र के सकरौली गांव के मजरा केवटरा पुरवा में बागेन नदी के चकरेही घाट पर नहाते समय दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो काफी प्रयास के बाद दोनों को बाहर निकाला। आनन-फानन में दोनों को सीएचसी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद दोनो को मृत घोषित कर दिया।केवटरा पुरवा निवासी नवलकिशोर राजपूत का 10 वर्षीय बेटा शिवम व गोविंद राजपूत का 12 वर्षीय बेटा आशीष मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे बागेन नदी में चकरेही घाट पर नहाने गए थे। नहाते समय दोनों अधिक गहराई की तरफ चले गए जहां डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो दोनों को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। जब तक लोग वहां तक पहुंचते दोनों डूब चुके थे। काफी प्रयास के बाद लोगों ने दोनों को नदी से बाहर निकाला। जानकारी मिलने पर...