बागुनहातु के पास स्वर्णरेखा नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद
आदित्यपुर, जून 23 -- सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु के पास स्वर्णरेखा नदी से रविवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने नदी में शव को देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। थाना प्रभारी फैज अहमद ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है। शव की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी। यह भी पढ़ें- सोनतटीय इलाके में 56 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत नदी में नहाने के दौरान डूबने से हुई हो सकती है। हालांकि, मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.