नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की बुरी हार चर्चा में है। इस करारी शिकस्त के बाद अब पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हमला किया है। कभी लालू प्रसाद यादव के करीबी रहे शिवानंद तिवारी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बिहार का यह चुनाव कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण है। यह पहला चुनाव है जिसमें भाजपा अपने सहयोगियों के साथ बहुमत में आती दिखाई दे रही है। यह अलग बात है कि अभी वह कुछ दिनों तक नीतीश जी को ही मुख्यमंत्री बनाए रखेगी। बिहार में अपनी सरकार बनाना भाजपा का सपना रहा है। संपूर्ण हिंदी पट्टी में बिहार ही एकमात्र ऐसा प्रदेश है जहां भाजपा अबतक अपनी सरकार नहीं बना पाई है। बिहार बुद्ध की धरती है। यहीं चंपारण के सत्याग्रह के ज़रिए महात्मा गाँधी संपूर्ण देश में जाने गये। यह लोहिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.