बलिया, जनवरी 26 -- बलिया, संवाददाता। गणतंत्र दिवस को लेकर क्रांतिकारी धरती बलिया में उत्साह एक दिन पहले से ही दिखने लगा था। मुख्य आयोजन पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में होगा। यहां मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह परेड की सलामी लेंगे। यहां रविवार को तैयारी पूरी कर ली गयी थी। मैदान को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। पुलिस के जवानों ने एक दिन पहले ही फाइनल रिहर्सल किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों ने भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। जिलाधिकारी की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार गणतंत्र दिवस पर सोमवार की सुबह सात बजे स्टेडियम से क्रास कंट्री रेस होगी। इसमें लड़कों की पांच किमी व लड़कियों की ढाई किमी की होगी। सुबह साढ़े आठ बजे सभी सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान होगा। 9.30 बजे पुलिस परेड मैदान में पुलिस अधीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.