विकासनगर, जून 26 -- राकेश खत्री उत्तराखंड में 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के साथ राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में चकराता विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस लगातार अपना जनाधार मजबूत करती नजर आ रही है। शुक्रवार को विकासखंड कालसी की ग्राम पंचायत ऊभरेऊ के बागी गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने चकराता विधायक प्रीतम सिंह के देहरादून स्थित आवास पर पहुंचकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।ग्राम प्रधान ऊभरेऊ सुरेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल होने वालों में भोला राम, कचलू, नारायण सिंह, खजान सिंह, जयपाल, चैतूराम, डोडू, किशनू, प्रभुदयाल, घोटनू, घेमू और सुंदर सिंह प्रमुख रहे। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हुए ग्रामीणों ने प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। यह भी पढ़ें- बागी गांव के कई ग्रामीणों ने थाम...