फिरोजाबाद, जून 11 -- शिकोहाबाद के गांव दाहिनी में प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित एक बाग वाले बाबा के थान से चोरों ने मंदिर में लगे घंटों पर हाथ साफ कर दिया। घंटा चोरी की जानकारी होते ही भक्तों में आक्रोश फैल गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डाहिनी गांव के बाहर एक प्रसिद्ध साधु बाग वाले बाबा का थान बना हुआ है। जहां आसपास के गांवों के लोग उन्हें भगवान के स्वरूप में मानकर पूजा अर्चना करते हैं। वहां पर लोग नेजा आदि चढ़ाने के लिए आते हैं। ऐसे में वहां लगे घंटों को बुधवार रात चोर चुरा ले गए। जब लोगों ने घंटे गायब देखे तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। चोरी की जानकारी होते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस ने घंटा बरामद करने की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...