बेगुसराय, मार्च 18 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र खोदावंदपुर में 15 से 17 मार्च तक बागवानी प्रबंधन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आत्मा प्रायोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए किसानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों द्वारा बागवानी की उन्नत तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी गई। वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. राम पाल ने फल फसलों में उचित दूरी के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि सही दूरी रखने से पौधों का उचित विकास होता है। वहीं विषय वस्तु विशेषज्ञ, उद्यानिकी डॉ. एन. एन. पाटिल ने बागवानी स्थापना के सिद्धांतों पर विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा समस्तीपुर के बागवानी प्रबंधन का ...