अंबेडकर नगर, अगस्त 4 -- अम्बेडकरनगर,संवाददाता। एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत किसानों को बागवानी की खेती के लिए उद्यान विभाग विभाग द्वारा लागत का 40-50 प्रतिशत अनुदान देय होगा। किसान वित्तीय वर्ष 2026-27 में नवीन उद्यान रोपण कार्यक्रम के तहत बागवानी कर अच्छी आमदनी कर सकेंगे। इसके लिए शासन स्तर से जिले का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर राम ने बताया कि योजना में स्ट्राबेरी, ड्रैगन फ्रूट, केला, पपीता, पुष्प, मसाला, औषधीय एवं सुगंधित फसलों, संकर सब्जियों तथा बागवानी यंत्रीकरण सहित विभिन्न मदों में भौतिक व वित्तीय लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। फलों की खेती के लिए अमरूद चार हेक्टेयर, डै्रगन फ्रूट दो हेक्टेयर एंव केला छह हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें लाभार्थी किसाना को 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। ह...