हाथरस, मार्च 7 -- बागला अस्पताल में जल्द शरू हो जाएगा नशा मुक्ति केंद्र -(A) बागला अस्पताल में जल्द शरू हो जाएगा नशा मुक्ति केंद्रहाथरस। शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल में जल्द ही नशा मुक्ति केंद्र का संचालन शुरू हो जाएगा। इसे लेकर भवन चयनित किए जाने के साथ ही स्टाफ की नियुक्ति कर दी गई है।बागला संयुक्त जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सूर्य प्रकाश ने अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र बनाए जाने प्रस्तावित है। इसे लेकर काफी लंबे समय से तैयारी चल रही थी। अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र संचालित किए जाने को लेकर भवन और वार्ड का चयन हो गया है। साथ ही स्टाफ की नियुक्ति कर दी गई है। जिसमें एक चिकित्सक, काउंसलर, स्टाफ नर्स और डाटा मैनेजर तैनात रहेंगे। सीएमओ ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में चिकित्सक नशे के आदी लोगों को दवा देंगे, जबकि काउं...