सीतामढ़ी, जुलाई 14 -- सीतामढ़ी। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र और जिले में हुई बारिश से नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है। बागमती, लालबेकिया नदी जिले में खतरे के निशान से उपर बह रही है। वहीं अधवाड़ा समूह की नदियों के जलस्तर में में उतार-चढ़ाव जारी है। जल संसाधन विभाग के द्वारा मंगलवार की दोपहर में जारी रिपोर्ट के अनुसार बागमती नदी ढ़ेंग में खतरे के निशान से 21 सेमी, सोनखान में 43 सेमी, डुब्बा घाट में 6 सेमी, चंदौली में 14 सेमी व कटौझा में 1 मीटर उपर बह रही है। वहीं बैरगनिया में लालबेकिया नदी खतरे के निशान से 43 सेमी उपर बह रही है। वहीं अधवारा समूह की सभी नदियां फिलहाल खतरे के निशान से नीचे हैं। जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है。 यह भी पढ़ें- Motihari News: लालबकेया गुआबारी और ग...