सीतामढ़ी, अप्रैल 4 -- शिवहर। जिले के तरियानी प्रखंड के महदेवा गांव के पास शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे बागमती नदी में एक नाव के पलट जाने से उस पर सवार करीब 24 वर्षीय एक महिला की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान तरियानी प्रखंड क्षेत्र के खुरपट्टी गांव निवासी इशा मोहम्मद की पत्नी गुलशन खातून के रूप में हुई है। तरियानी के प्रभारी सीओ ज्योत्सना प्रिया ने बताया कि महदेवा और खुरपट्टी गांव के करीब 18 से 20 लोग नाव पर सवार होकर गेहूं काटने के लिए नदी के दूसरे पार जा रहे थे। नदी पार करने के दौरान नाव बीच धारा में पहुंचने पर असंतुलित होकर पलट गई। नाव पर सवार अन्य लोग स्वयं और स्थानीय लोगों की मदद से अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन एक महिला गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबकर मर गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही लापता महिला की खोजबीन...