बागमती पर हाईलेवल पुल के लिए जमीन होगी अधिग्रहित
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बागमती नदी पर प्रस्तावित हाईलेवल पुल और गरहां (एनएच-57)-हथौड़ी-अतरार-बभनगामा-औराई पथ के निर्माण को जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है। बिहार स्टेट हाईवे प्रोजेक्ट चार के तहत बनने वाली करीब 21.30 किमी सड़क परियोजना के लिए बोचहां अंचल के गिद्धा उर्फ मइसहा फर्रुखपुर में 0.2612 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी। जिला भू-अर्जन कार्यालय ने इसकी अधिघोषणा जारी की है।
अधिग्रहण की प्रक्रिया अधिग्रहण के लिए चिह्नित जमीन 10 अलग-अलग खेसरा में है। इसमें खाता संख्या 85 के खेसरा 534 की 0.1166 एकड़ जमीन सबसे अधिक है। इसके अलावा खेसरा 532, 533, 317, 315, 316, 323, 324, 326 और 332 की जमीन भी ली जाएगी।
आपत्तियों के बाद जारी हुई अधिघोषणा जिला प्रशासन के अनुसार, जिन रैयातों की जमीन अधिग्रहित की गई है, उनकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.