बागमती नदी के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी जारी
समस्तीपुर, सितम्बर 27 -- कल्याणपुर, एक संवाददाता। नेपाल में हुई भारी बारिश के बाद बागमती नदी के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी जारी हो गई है। नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से तटबंध के निचले इलाके में बसे लोगों में संभावित बाढ़ को लेकर दहशत व्याप्त है। निचले इलाके में बसे लोगों ने बताया कि बागमती नदी के जलस्तर में कई बार बढ़ोतरी हुई है। तटबंध के निचले इलाके में बसे लोगों ने बताया कि बागमती नदी के जलस्तर में रविवार की सुबह मोरवाड़ा में 55 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी ही है। लोगों ने बताया कि इसी तरह अगर नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होती रही तो सप्ताह भर के अंदर बाढ़ आने की संभावना बन जाएगी। यह भी पढ़ें- Bihar Floods: गंडक बराज से निकला 4.74 लाख क्यूसेक पानी; बेतिया, मोतिहारी, सीतामढ़ी में बाढ़ से तबाही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.