सीतामढ़ी, अप्रैल 2 -- सुप्पी। डीएम के निर्देश के आलोक में गुरुवार को बीडीओ एवं सीओ द्वारा संयुक्त रूप से प्रखंड क्षेत्र के जमला गांव के समीप जलसंसाधन विभाग द्वारा कराए जा रहे बागमती नदी के कटाव स्थल पर बोल्डर से कराए जा रहे कटाव निरोधी कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया। बीडीओ रीतेश कुमार ने बताया कि जलसंसाधन विभाग द्वारा जमला गांव के समीप बोल्डर से कराए जा रहे बागमती नदी में कराए जा रहे कटाव निरोधी कार्यों का जांच प्रतिवेदन डीएम को सौंपा जायेगा। ग्रामीणों ने हस्ताक्षरित आवेदन डीएम को देकर सम्बंधित अभिकर्ताओं द्वारा बागमती किनारे बोल्डर से कराए जा रहे कटाव निरोधी कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...