जमशेदपुर, मार्च 19 -- दक्षिण पूर्व जोन के रेल जीएम अनिल कुमार मिश्रा 23 मार्च को टाटानगर स्टेशन पर निरीक्षण करने वाले हैं। जीएम द्वारा बागबेड़ा स्थित रेलवे हाई स्कूल में तैयार मल्टी ट्रेनिंग सेंटर का सकते हैं। टाटानगर के बाद रेल जीएम सीनी जोनल ट्रेनिंग सेंटर में रूम का उद्घाटन करने के बाद चक्रधरपुर में डीआरएम कार्यालय का जायजा लेंगे। सूचना के अनुसार रेलवे सुपरवाइजर एवं अन्य श्रेणी के कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए एक्सएलआरआई से एमओयू करने की भी योजना है। उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लेकर चक्रधरपुर मंडल के कार्मिक अधिकारी भी लगातार बागबेड़ा लाल बिल्डिंग में रेलवे मल्टी ट्रेनिंग सेंटर में नजर रखे हुए हैं। रेल जीएम निरीक्षण में डीआरएम व मंडल के अन्य अधिकारी भी शामिल होंगे। इधर, जीएम निरीक्षण के मद्देनजर टाटानगर के अधिकारी प्लेटफॉर्म, ...