जमशेदपुर, मार्च 22 -- बागबेड़ा स्थित रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी में लाल बिल्डिंग को तोड़कर कर्मचारियों के लिए 6 मंजिला अपार्टमेंट बनेगा। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने शनिवार को मल्टी ट्रेनिंग सेंटर के सामने प्रस्तावित अपार्टमेंट का बैनर टांग दिया। सूचना के अनुसार, दक्षिण पूर्व रेलवे जोन का टाटानगर में 704 रांची में 471 और बंडामुंडा में 142 टू बीएचके फ्लैट बनाने की योजना है, ताकि रेल कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधा और स्वच्छ वातावरण मिल सके। बताया जाता है कि कर्मचारियों के लिए फ्लैट बनाने की योजना से रेल भूमि विकास प्राधिकरण की टीम ने 10 वर्ष में कई बार बागबेड़ा रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी में निरीक्षण किया था। वहीं, टाटानगर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग से अपार्टमेंट योग्य जमीन की जानकारी ली, ताकि फ्लैट बनाने के लिए डेढ़ लाख वर्ग फीट से ज्यादा जगह मिल सके। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.