जमशेदपुर, मार्च 23 -- बागबेड़ा के घाघाडीह ओम शांति नगर में रविवार दोपहर भूमि विवाद को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सुभाष चंद्र की ओर से कुछ दिनों से जमीन समतलीकरण का काम कराया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस जमीन पर 17 अन्य लोगों ने भी दावेदारी की है। रविवार को अचानक कान्दो मनी भूमिज अपने पुत्र और अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंची और काम का विरोध करने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उनके हाथ में तीर-धनुष भी था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और जेसीबी मशीन पर पथराव शुरू कर दिया गया। स्थिति बिगड़ते देख जेसीबी चालक ने किसी तरह मौके से भागकर जान बचाई। सुभाष चंद्र ने बताया कि इस भूमि को लेकर पहले भी विरोध होता रहा है। उनका कहना है कि उन्होंने समतलीकरण का कार्य एलआर डीसी, अंचलाधिकारी और न्यायालय के आदेश के बाद ही शुरू कराया है। उन्होंने यह भी आरोप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.