जमशेदपुर, मार्च 22 -- जमशेदपुर संवाददाता बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी रोड नंबर 5 स्थित प्राचीन बुढ़वा शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद नए सिरे से प्रतिमाओं की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत हुई। आठ दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कॉलोनी की सैकड़ों महिलाओं ने कलश यात्रा में शामिल होकर जल भरी का काम पूरा किया। इस दौरान कलश यात्रा में गाजे-बाजे के साथ रथ पर पुजारी भी नदी तट तक पहुंचे। मंत्रोच्चारण के बीच कलश भरकर महिलाएं मंदिर पहुंचीं, जहां भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा के साथ जलाभिषेक किया जाएगा। महिलाओं ने भगवान भोले की प्रार्थना और भक्ति गीतों के बीच माथे पर कलश लिए करीब दो किमी की पैदल यात्रा कर खरकई नदी घाट पर पहुंची। बोल बम के जयकारे के साथ सैकड़ों महिलाएं और पुरुष इस जलाभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.