जमशेदपुर, जून 10 -- जमशेदपुर। बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर दिए गए आश्वासन के बावजूद जून मध्य तक जनता को पानी नहीं मिलेगा। सुबोध झा ने कहा कि बार-बार झूठा आश्वासन देकर जनता और न्यायालय को गुमराह किया जा रहा है। दुखनी सोरेन ने टैंकर से पानी उपलब्ध कराने तथा आंदोलन का हिस्सा बनने की बात कही।समिति ने विधानसभा घेराव, पदयात्रा और झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने की घोषणा की है। फिल्टर प्लांट में घटिया निर्माण, काले ईंट के उपयोग और ध्वस्त हो रहे प्लास्टर का मामला उठाया गया है। न्यायिक जांच की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...