जमशेदपुर, मई 7 -- जमशेदपुर। बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को शीघ्र धरातल पर उतारने की मांग को लेकर जिला भाजपा नेता एवं बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एडीसी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष अश्वनी तिवारी, पूर्व कोषाध्यक्ष शैलेश पाठक, अशोक सिंह व अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। उन्होंने कहा कि योजना लंबित रहने से क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण पेयजल संकट झेल रहे हैं। प्रशासन से शीघ्र कार्य शुरू करने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- पानी व बिजली की समस्या को लेकर भाजपा ने किया आक्रोश प्रदर्शन यह भी पढ़ें- जल व बिजली संकट के विरोध में भाजपा की रैली आज यह भी पढ़ें- जल जीवन मिशन की योजनाएं पूरा करने सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...