जमशेदपुर, अप्रैल 27 -- बागबेड़ा कॉलोनी में एक सप्ताह से जारी अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता आनंद कौशिक को मांग पत्र सौंपकर समाधान की मांग की। मांग पत्र में बताया गया कि बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के उपभोक्ता नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करते हैं, इसके बावजूद गर्मी में उन्हें बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। इससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। सुनील गुप्ता ने बताया कि कॉलोनी रोड नंबर 3 स्थित ट्रांसफॉर्मर पर अत्यधिक लोड के कारण बार-बार बिजली तार जल जा रहा है, जिससे आपूर्ति बाधित हो रही है। यह भी पढ़ें- अघोषित कटौती पर विधायक खफा, चीफ इंजीनियर को दिया अल्टीमेटम उन्होंने विभाग से तत्काल तकनीकी सुधार कर स्थायी समाधान की मांग की। कार्यपालक ...