जमशेदपुर, मार्च 28 -- बागबेड़ा कॉलोनी के रोड नंबर 6 में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों के आभूषण और कीमती सामान की चोरी कर ली। घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। हालांकि गुरुवार को इस संबंध में बागबेड़ा थाने में लिखित शिकायत की गई है। जानकारी के अनुसार, मकान मालिक अभिषेक कुमार 10 दिन से अपने बारीडीह स्थित मामा के देहांत के बाद घर बंद कर बाहर गए थे। इस दौरान पीछे खिड़की का रॉड उखाड़कर अंदर घुसे चोरों ने बड़े बक्से का ताला तोड़ दिया और अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहनों समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। पड़ोसियों द्वारा सूचना देने पर अभिषेक कुमार पहुंचे तो घर का सामान बिखरा मिला। इसके बाद उन्होंने बागबेड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपा...