जमशेदपुर, मार्च 14 -- जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की मांग उठी है। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने इस सिलसिले में पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर महीनों से स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण रात में अंधेरा रहता है, जिससे चोरी और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला परिषद अध्यक्ष ने जमशेदपुर प्रखंड के बीडीओ सुमित प्रकाश को जल्द मरम्मत कराने का निर्देश दिया। बीडीओ ने बताया कि खराब लाइटों की सूची तैयार कर शीघ्र मरम्मत कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.