जमशेदपुर, अप्रैल 15 -- बागबेड़ा कॉलानी की कचरा निष्पादन की समस्या का स्थायी समाधान होता दिख रहा है। घर-घर कचरा उठाने के लिए प्रति परिवार 100 रुपये प्रति माह का शुल्क तय किया गया है। प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन की अध्यक्षता और विधायक संजीव सरदार की मौजूदगी में प्रखंड सभागार में सोमवार को आयोजित बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। बीडीओ सुमित प्रकाश ने बागबेड़ा में कचरा निष्पादन को लेकर किए गए सर्वे की रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट के अनुसार, कॉलोनी में अब तक कुल 1160 घर हैं। प्रत्येक घर से Rs.100 मासिक शुल्क लेने का प्रस्ताव रखा गया है। इस राशि से मजदूर, सुपरवाइजर और ड्राइवर का भुगतान किया जाएगा। योजना के तहत प्रत्येक घर से डोर-टू-डोर गीले और सूखे कचरे का उठाव कर निर्धारित स्थान पर उसका निष्पादन किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही वाहन की व्यवस्था की...