जमशेदपुर, जून 12 -- जमशेदपुर। बागबेड़ा की वर्षों पुरानी जल संकट और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष और भाजपा नेता सुबोध झा ने गुरुवार को साकची पार्टी कार्यालय में झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को ज्ञापन सौंप विधानसभा में मामला उठाने की मांग की है।ज्ञापन में बताया गया कि बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना और हाउसिंग कॉलोनी फिल्टर प्लांट का निर्माण भाजपा सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा 237.21 करोड़ और 21.63 लाख की स्वीकृति से शुरू हुआ था। परन्तु झारखंड में सरकार बदलते ही कार्य अधूरा रह गया और करोड़ों की राशि का गबन हो गया। 1140 घरों की कॉलोनी आज भी गंदा पानी पीने को मजबूर है।2015 से लेकर अब तक 713 बार धरना, छह बार विधानसभा घेराव और दो बार राजभवन घेराव जैसे आंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.