वाराणसी, मार्च 5 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। बनारस में चेतगंज अब तक तो नक्कटैया के लिए ही चर्चित था लेकिन अब इसका नाम होली के अनूठे आयोजन के साथ भी जुड़ गया है। एक साल के अंतराल के बाद क्षेत्रीय व्यापार मंडल ने 32 साल पहले फूलों वाली होली के रूप में जो बीज बोया था वह अब उत्सवी गुलाब बनकर सौंदर्य और खुशबू दोनों बिखेर रहा है। दही हांडी की स्पर्धा में भाग लेने और इसे देखने के लिए शहर के विभिन्न इलाकों से जुटे हजारों लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को सार्थकता दी। बुधवार को होली के दिन सुबह 10 बजे दही हांडी फोड़ने के लिए गोविंदाओं की आधा दर्जन से अधिक टोलियां चेतगंज में जुटीं। सभी को तीन-तीन मौके मिले लेकिन कोई सफल नहीं हुआ तो आयोजकों ने हांडी की ऊंचाई कम कर दी। इसके बाद बागबरियार सिंह के गोविंदाओं की टोली ने मटकी फोड़ कर 11 हजार रुपये का इनाम जीत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.