बागपत शुगर मिल ने किया शत-प्रतिशत भुगतान
बागपत, मई 8 -- बागपत। दी बागपत को-ऑपरेटिव शुगर मिल्स लिमिटेड ने पेराई सत्र के दौरान खरीदे गए गन्ने का शत-प्रतिशत भुगतान कर किसानों को राहत दी है। शुक्रवार को मिल प्रबंधन द्वारा शेष बकाया 366 लाख रुपये का भुगतान भी जारी कर दिया गया। इसके साथ ही बागपत शुगर मिल ने गन्ना मूल्य भुगतान के मामले में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रधान प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि पेराई सत्र में मिल द्वारा कुल 40.19 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की गई थी। इसके सापेक्ष किसानों का कुल 15,843.51 लाख रुपये भुगतान देय था। उन्होंने बताया कि अब किसानों को देय पूरी धनराशि का भुगतान कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- इस साल किसानों का 98.81 करोड़ भुगतान बाकी गन्ना भुगतान पूरा होने से क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है। समय पर भुगतान मिलने से उन्हें खेती-किसानी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.