बागपत, मार्च 14 -- बागपत। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के तत्वावधान में सब इंस्पेक्टर (दरोगा) भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया। जिले में बनाए गए 14 परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो हुए। परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। दूर-दराज से पहुंचे अभ्यर्थी समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए थे। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन कराया गया। परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो सके। प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्य...