मुरादाबाद, जून 18 -- जनपद बागपत में वैश्य समाज के दो लोगों की हत्या के बाद अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन के पदाधिकारी भड़क गए। गुरुवार को तहसील पहुंचे पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। गुरुवार को अंतराष्ट्रीय वैश्य संगठन के नगर अध्यक्ष केके गुप्ता के साथ भारी तादाद में वैश्य समाज के लोग तहसील पहुंचे। वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने ज्ञापन देकर कहा कि बागपत में हुए दोहरे हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता और सुरक्षा प्रदान की जाए। इसके अलावा प्रदेश में कारोबारी व वैश्य समाज की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम अविलंब उठाए जाएं। यह भी पढ़ें- बड़ौत गोलीकांड का आरोपी हरियाणा में गिरफ्तार, बी वारंट पर बागपत लाने की तैयारी ज्ञापन देने वालों...