बागपत में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, सिलेंडरों में विस्फोट से मां-बेटी की मौत; 10 झुलसे
नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में कस्बे के मुख्य बाजार में सुबह-सुबह एक दुकान में शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखे दो गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गए। इस दर्दनाक हादसे में मकान में मौजूद मां और बेटी की जलकर मौत हो गई, जबकि आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए। कस्बे के रहने वाला अंकुर जैन मकान में ही किराना की दुकान करता है। बताया जाता है कि सुबह के वक्त अंकुर जैन की दुकान में लगी इस आग और जोरदार धमाकों से पूरे मुख्य बाजार में अफ़रा-तफ़री और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। आग इतनी भयानक थी कि उसे बुझाने के प्रयास में किराना व्यापारी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.