बागपत, जून 20 -- बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र के राजपुर-खामपुर गांव में शनिवार को जिला प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में सरकारी भूमि पर बनी पुरानी तकिया वाली मस्जिद को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर पूरे अभियान की निगरानी करते रहे। राजपुर-खामपुर गांव में करीब 100 गज क्षेत्र में बनी यह मस्जिद कई साल पुरानी बताई जाती है। मस्जिद परिसर में दो कमरे बने हुए थे, जहां एक मदरसा भी संचालित होता था। मदरसे में करीब 40 बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे थे।सरकारी जमीन पर बनी थी मस्जिद गांव निवासी गुलशेर ने वर्ष 2021 में शिकायत की थी कि मस्जिद तालाब की सरकारी भूमि पर बनी हुई ह...